फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Harassed by his in-laws BJP leader son hangs himself to death in sambhal

सोनम.. ससुराल और साजिश: भाजपा नेता के बेटे ने लगाई फांसी, सुबह छह बजे लखनऊ से आया, 10 बजे कमरे में मिली लाश

Sat, 27 Sep 2025 06:23 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई
संवाद न्यूज एजेंसी, बहजोई Published by: विकास कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

भाजपा के जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, अनिल कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बेटा अंशुल सुबह करीब छह बजे लखनऊ से घर आया था। इसके बाद वह बेटे को घर पर छोड़कर मंदिर चले गए। सुबह करीब 10 बजे घर में बेटे का शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Harassed by his in-laws BJP leader son hangs himself to death in sambhal
मृतक अंशुल वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी व ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर नगर पालिका दफ्तर के निकट निवासी भाजपा नेता अनिल कुमार वार्ष्णेय उर्फ अनिल नेता जी के बेटे व बैंक के कैश मैनेजर अंशुल वार्ष्णेय (34) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पिता को अंशुल का शव घर के दूसरे मंजिल पर बने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन

सुबह 6 बजे आया था लखनऊ से
सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सीओ समेत स्थानीय पुलिस व फील्ड यूनिट कर्मियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। भाजपा के जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, अनिल कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बेटा अंशुल सुबह करीब छह बजे लखनऊ से घर आया था। इसके बाद वह बेटे को घर पर छोड़कर मंदिर चले गए। सुबह करीब 10 बजे घर में बेटे का शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 साल पहले सोनम से हुई थी शादी
उन्होंने बताया कि करीब 11 वर्ष पहले बेटे की शादी सोनम से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में मन-मुटाव हो गया था। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। बेटे की एक करीब सात वर्षीय बेटी है। वह बेटे की पत्नी के पास रहती है। बेटे ने कोर्ट में तलाक के लिए मुकदमा चला रखा है। वहीं, बेटे की पत्नी व ससुराल वालों ने भी दहेज व मारपीट का मुकदमा कर दिया था। 

विज्ञापन

बेटी की पढ़ाई के लिए भेजता था पांच हजार रुपये हर महीने
बेटी की पढ़ाई के लिए बेटा अंशुल पांच हजार रुपये महीने पत्नी को देता था। आए दिन पत्नी व ससुराल वाले तरह-तरह के कमेंट करते थे। साथ ही लखनऊ में बना हुआ मकान व दो करोड़ रुपये की मांग करते थे। इससे परेशान होकर बेटे ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस का बयान
मामला गृह क्लेश का सामने आ रहा है। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, बहजोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed