फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   handicrafts products are attract to the foreigners

एक्सपो मार्ट में विदेशियों को भाए संभल और सरायतरीन के हस्तशिल्प उत्पाद

Sat, 24 Feb 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 24 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
handicrafts products are attract to the foreigners
सरायतरीन में बने हस्तशिल्प उत्पादों को देखते बायर। - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में संभल और सरायतरीन में तैयार हस्तशिल्प को विदेशियों ने पहले दिन खूब पसंद किया है। निर्यातकों को अब आने वाले चार दिनों में आर्डर मिलने की उम्मीद हैं। निर्यातक उम्मीदों से उत्साहित हैं और अपने उत्पाद की खास बातों को विदेशी बायर्स के बीच बता रहे हैं। 
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने हस्तशिल्प एवं उपहार मेले का आयोजन किया है। मेला 23 से 27 फरवरी तक चलेगा।  मेले में संभल से कमल कौशल वार्ष्णेय, मोहम्मद गय्यूर, दीपक सर्राफ, सुहेल परवेज, मोहम्मद शारिक ने स्टाल सजाए हैं। इनमें घरेलू जरूरतों के सामान जैसे ट्रे, टी कोस्टर, कटलरी, फोटो फ्रेम, मिरर फ्रेम, टेबिल, बाथरूम एसेसरीज समेत कई उत्पाद  प्रदर्शित किए हैं। पहले दिन विदेशी बायर्स ने स्टालों पर आकर उत्पादों को देखा है। पसंद किया है। नए डिजाइन में आए उत्पादों के रेट लिए हैं। 
विज्ञापन




अब उम्मीद है कि उत्पादों का तुलनात्मक रेट लेने के बाद विदेशी बायर्स खरीदारी के बारे में निर्णय लेंगे। निर्यातकों ने बताया कि आमतौर पर मेले के अंतिम दिन तक आर्डर मिलते हैं। कई बार तो मेले में सिर्फ पूछताछ होती है और आर्डर बाद में मिलते हैं। इसलिए फिलहाल उम्मीदों का मेला है। वहीं विदेशी खरीदारों के आने से कारोबारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed