{"_id":"679934a18a260a3f4808d117","slug":"handicraft-factory-burnt-loss-of-lakhs-of-rupees-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118711-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हस्तशिल्प कारखाना जला, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हस्तशिल्प कारखाना जला, लाखों रुपये का नुकसान
Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन में लगी आग के दौरान उठता धुआं का गुबार। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला मंगलपुरा में एक हस्तशिल्प कारखाने में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का हस्तशिल्प उत्पाद व अन्य माल जल गया।पीड़ित कारखाना स्वामी उवैस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को कारखाने में काम करने वाले कारीगर खाना खाने के लिए गए थे। जिस समय हादसा हुआ तब कोई नहीं था। कारखाना स्वामी ने बताया कि यह आग जनरेटर की हीट से लगी है। इसमें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कारखाना स्वामी ने बताया कि मुरादाबाद जाने के लिए लकड़ी व अन्य हस्तशिल्प आइटम तैयार किए गए थे। पैकिंग के लिए रखे थे। दोपहर में कारखाने में आग लग गई और हस्तशिल्प के सभी आइटम जल गए। पीड़ित ने बताया कि यह आइटम केमिकल्स की मदद से बनते हैं। केमिकल की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। पीड़ित ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल को सूचना दी थी। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सारा सामान जल गया।वहीं दूसरी ओर आग लगने की सूचना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।