{"_id":"6784136a797080771f0d33f7","slug":"had-physical-relations-by-giving-false-promise-of-marriage-filed-complaint-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118262-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, तहरीर दी
Mon, 13 Jan 2025 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें निकाह का झांसा देकर आरोपी युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। युवती ने बताया कि युवक से 6-7 माह से प्रेम-प्रसंग था, सो उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब वह निकाह से मुकर रहा है। जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई है।
गैर इरादतन हत्या के आरोप में झोलाछाप गिरफ्तार
गवां। रजपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गायब चल रहे झोलाछाप सद्दाम हुसैन निवासी कालाखेड़ा हसनपुर को रविवार सुबह साढे दस बजे के करीब पुलिस ने हरिबाबा बांध धाम मार्ग के पास पुलिया के नजदीक से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया आरोपी गांव केसरपुर में क्लीनिक चलाता था। पिछले माह क्लीनिक पर एक महिला की मौत होने पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
किराना स्टोर में लगाई आग, सामान जला
सिंहपुरसानी। नखासा थाना क्षेत्र के गांव लखौरी जलालपुर में विनीत के किराना स्टोर में आग लग गई। इससे सामान जलकर खराब हो गया। विनीत ने बताया कि शनिवार को करीब 8 बजे दुकान बंद करके वह घर जाकर सो गए। रात्रि के समय दुकान में धुआं दिखाई दिया तो मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी के लिए जब पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो कैमरे में आग लगाता हुआ एक युवक कैद हो गया। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
गाली-गलौज करने का विरोध पर मारपीट
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर उर्फ हाजीपुर में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव के निवासी सतवीर की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। सतवीर ने पुलिस को बताया कि गांव के ही बब्बू ने शनिवार शाम शराब के नशे में उनके घर के सामने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर परिजनों के साथ मिलकर घर में घुस आए और मारपीट की। थाना प्रभारी डॉ. रूकमपाल सिंह ने बताया कि बबलू, महेंद्र, विकास और सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।