फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gyan Prakash became the District President of Indian History Compilation Committee

भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gyan Prakash became the District President of Indian History Compilation Committee
नगर के मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित सनातन धर्म मंदिर में आरएसएस के अनुषांगिक संगठन भारतीय इतिहास संकलन समिति की जिला इकाई का गठन हुआ। इसमें ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को जिलाध्यक्ष व सुुुशील कुमार को जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के सम्मुख समिति के डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉ. अशोक रुस्तगी, डॉ. बीना रुस्तगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। प्रांत संगठन मंत्री डॉ. कुलदीप त्यागी ने कहा कि समिति द्वारा राष्ट्र में जिला, तहसील, ब्लाक व नगर स्तर तक समितियां गठित करके उन्हीं समितियों द्वारा नगर, ग्राम, गली में स्थापित मंदिर, मठ, संत, महापुरुष, इमारत, अथवा विचारधारा, परंपरा को साक्ष्य व सबूत के साथ एकत्र करना और उस ज्ञान व इतिहास को पुस्तकों, फिल्मों में, कहानी में आदि के माध्यम से समाज तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

डॉ. अशोक रुस्तगी ने कहा कि संभल जनपद की धरती विश्व धरोहर के रूप में अत्यधिक संपन्न है। यहां के रिवाज, रीति, परंपरा, धरोहर इस जनपद को बहुत अधिक महत्वपूर्ण बनाती हैं। डॉ. बीना रुस्तगी ने भी अपने विचार रखे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री को भगवा पटका ओढ़ाकर जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्षता विनोद कुमार अग्रवाल व संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान कमल वीर त्यागी, वैभव गुप्ता, अतुल कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र मोगिया, अरविंद शंकर शुक्ला, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष त्यागी, शशि शंकर लाठे, नवनीत कुमार, विकास कुमार वर्मा, शलभ रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed