फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gunnor-dhanari me huye hadson me char ki mout

गुन्नौर-धनारी में हुए हादसों में चार की मौत

Mon, 27 Nov 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 27 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
gunnor-dhanari me huye hadson me char ki mout
गुन्नौर में दुर्घटना में मरे उमेश व भगवानश्री के विलाप करते परिजन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
गुन्नौर एवं धनारी क्षेत्र में रविवार को फिर सड़कें रक्तरंजित हुई। अलग-अलग वारदातों में चार जिंदगियां खत्म हो गई। बारह से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें अधिकांश घटनाएं लोक निर्माण विभाग द्वारा जगह जगह सड़कें खोद कर डालने, अर्द्धनिर्मित पुलियों के कारण हुई हैं।
विज्ञापन



रजपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर डांडा गांव निवासी उमेश कुमार (20) पुत्र श्योदान सिंह अपने परिजनों के साथ अपनी चाची की मौसी के निधन पर शोक में शामिल होने के लिए बदायूं के जरीफनगर थाने के कुंवरी गांव जा रहा था। रविवार को सुबह आठ बजे दो बाइक पर सवार होकर चार लोग चले। उमेश कुमार की बाइक पर पीछे उसकी चाची भगवानश्री बैठी थी, जबकि उसके परिवार के ही नीरज सिंह पुत्री रघुवर सिंह की बाइक पर पीछे माया देवी पत्नी सतीश बैठी थी। दोनों बाइक साथ साथ ही चल रही थी।
विज्ञापन


दोनों जब बदायूं-बबराला रोड पर गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में जगन्नाथपुर की अर्द्धनिर्मित पुलिया के पास पहुंचे तो सामने सहवान की ओर से आ रहे एक ट्रक ने दोनों बाइक को टक्कर मार दी। सबसे पहले उमेश की बाइक को टक्कर लगी, जिससे उमेश कुमार व भगवानश्री कुचल गए। उसके बाद टक्कर नीरज सिंह की बाइक को लगी। बताते हैंकि उमेश कुमार व भगवानश्री की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीरज सिंह व मायादेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दौड़े। घायलों को उठाया। गुन्नौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल भेजा गया लेकिन उमेश व भगवानश्री को मृत घोषित कर दिया गया। माया देवी को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, गुन्नौर कस्बा के टंकी मुहल्ला निवासी सुभाष (35) पुत्र कोमिल सिंह, अपने गांव के ही शिव कुमार को बैठा कर अपनी ससुराल गया था। वहां से शनिवार की रात करीब 11 बजे वापस लौट रहा था। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर इटौवा गांव के पास अर्द्धनिर्मित पुलिया को पार करते समय सामने से आए टैंकर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, शिव कुमार घायल हो गया।

धनारी-भिरावटी मार्ग पर रविवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बस की साइड लगने से एक ट्रैक्टर डनलप खाईं में जाकर पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इसमें एक नौ वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि शेष आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। करीब तीन घंटे के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुल सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रविवार को 10.30 बजे थाना क्षेत्र के बगठेर गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र संतू सिंह, शनिवार को अपने परिजनों के साथ रजपुरा थानाक्षेत्र के हिरौनी में दावत खाने गया था। रविवार को सुबह ट्रैक्टर डनलप से वापस आ रहा था। जिस पर करीब दस लोग सवार थे। सामने से एक निजी बस धनारी की ओर से दिल्ली को जा रही थी। जिसने आरथल चौराहे से आगे गुरुकुल के पास बसने सामने से आ रहे ट्रैक्टर-डनलप से साइड ली, तो इसी दौरान बस की साइड ट्रैक्टर में लग गई और ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर के पीछे डनलप लगा था। असंतुलित ट्रैक्टर डनलप सहित गहरी खाई में गिरकर पलट गया। डनलप व ट्रैक्टर पर बैठे लोगों, बच्चों में चीख पुकार मच गई।


बस को मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला। आसपास के लोग दौड़े, किसी तरह ट्रैक्टर और डनलप के नीचे दबे बच्चों व बड़ों को बाहर निकाला। लेकिन राजपाल के नौ वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र की मौके पर मौत हो गई। शेष अन्य दानवीर पुत्र संतू राम, जितेंद्र सिंह पुत्र दानवीर, राजेंद्र सिंह पुत्र संतूराम, अनीता पुत्री ओमपाल, ओमवती पत्नी राजेंद्र सिंह, खुश्बू पुत्री फतेहराम, भावना व मनोज पुत्री व पुत्र दानवीर सहित आठ घायल हो गए। जिन्हें बहजोई अस्पताल भिजवाया गया। यहां से तीन को रेफर कर दिया गया लेकिन घटना की सूचना पर यहां एकत्र हुए सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने धनारी-भिरावटी मार्ग पर जाम लगा दिया। रजपुरा, गुन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने पर ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed