Sambhal: विपक्षी पार्टियां कभी एकजुट नहीं हो सकतीं, गुलाब देवी बोलीं- विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है
मंत्री ने कहा कि एक पीएम मोदी है जो कर्म से योगी हैं और दूसरे सीएम योगी, जो जन्म से योगी से हैं। देश व प्रदेश में कल्याणकारी राज्य की रामराज्य की स्थापना होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने अपने आवास पर केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना मेढ़कों से की। कहा कि जिस तरह से मेढ़कों को एक तराजू में तौला नहीं जा सकता। वैसे ही इन पार्टियों को एकत्र नहीं किया जा सकता है। उनकी विचार धारा निजी है, स्वार्थी हैं।
चंदौसी में बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि विपक्ष की पार्टियां एक नहीं हो सकती है। इनकी विचार धारा निजी व स्वार्थी है। ये स्वार्थी विचारधारा को लेकर विकास के एजेंड़े के बिना आगे बढ़ रही है। ये कभी भी एकमत नहीं हो सकते हैं। पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होने कहा कि देश में दो योगी मौजूद हैं।
मंत्री ने कहा कि एक पीएम मोदी है जो कर्म से योगी हैं और दूसरे सीएम योगी, जो जन्म से योगी से हैं। जहां योगियों के नेतृत्व में सरकार चल रही हो। वहां देश व प्रदेश में कल्याणकारी राज्य की रामराज्य की स्थापना होगी। इस सरकार में जाति, वर्ग का कोई भेद नहीं है। न ही संप्रदाय का कोई भेद है। यहां बिना किसी भेद के सभी को सुविधाएं मिल रही है। सभी सुख शांति से रह रहे हैं।
2024 में पीएम मोदी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकारी की उज्ज्वला योजाना, आवास योजना, किसान सम्मान निधि, श्रमिक योजना की जानकारी दी। बताया कि कोरोना के दौरान भाजपा के अतिरिक्त कोई भी पार्टी सेवा के लिए आगे नहीं आई। कोरोना के दौरान, उसके बाद भी निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। 50 साल तक कांग्रेस शासन ने दिल्ली से मिलने वाले एक रुपये में से लाभार्थी को 15 पैसे ही मिलते थे। इस बात को पूर्व पीएम राजीव गांधी भी स्वीकार चुके हैं। भाजपा शासन काल में योजना में मिले 100 रुपये में से लाभार्थी को उसके खाते में पूरे 100 रुपये भिजवाएं जा रहे हैं। उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी।