फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   GRP soldiers caught mobile thief

जीआरपी के सिपाहियों ने पकड़ा चोर, दो मोबाइल किए बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
GRP soldiers caught mobile thief
पकड़े गए चोर के बारे में जानकारी देते प्रभारी निरीक्षक। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी (संभल)। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से एक मोबाइल चोर को हिरासत में लिया है। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल मिले हैं। आरोपी युवक प्लेटफार्म व ट्रेनों में घटना को अंजाम देता था। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जीआरपी सतीश कुमार ने बताया शुक्रवार सुबह सिपाही बाबूराम, मुनेंद्र सिंह व शशिकांत गौतम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे, तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न देने पर सिपाहियों ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। यहां तलाशी के दौरान युवक के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में युवक ने नाम छत्रपाल निवासी गांव गुलड़िया थाना सिरौली जनपद बरेली बताया। आरोपी युवक ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में रेकी करके मौका मिलने पर यात्रियों का मोबाइल चुरा लेता था। आरोपी मोबाइल चोर छत्रपाल पर चंदौसी जीआरपी थाने में दो तथा बरेली जीआरपी थाने में एक मुकदमा पंजीकृत है। युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed