{"_id":"60bd1ad18ebc3ed71b435fd1","slug":"groom-s-uncle-dies-in-road-accident-chandausi-news-mbd3913709193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, दूल्हे के चाचा की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात की कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, दूल्हे के चाचा की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई (संभल)। बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के रहनुमा क्षेत्र में बरात की कार पलट गई। हादसे में कार में सवार दूल्हे के चाचा की मौत हो गई तथा पांच अन्य बराती घायल हो गए। शादी के घर में खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव के रहने वाले श्रीपाल सिंह के बेटे की बरात शनिवार की रात जिला बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कांकसी जा रही थी। तभी मेरठ बदायूं हाईवे मार्ग पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दहगवां में दीपू इंटर कॉलेज के पास बरात की कार सामने से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
कार में बैठे दूल्हे के चाचा राजेश कुमार (24) की मौत हो गई। कार में सवार अन्य बराती रजपुरा के गांव महुआ हसनगंज निवासी दीनदयाल, गढ़िया निवासी दुर्गेश कुमार (24), छोटे सिंह (27), गांव अकबरपुर निवासी लखन सिंह (35) घायल हो गए। सभी घायलों को देहगवां सीएचसी में भर्ति कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक राजेश दूल्हे का परिवार का चाचा लगता था। पारिवारिक चाचा की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।