{"_id":"60be6a238ebc3e9a955d7142","slug":"grant-will-be-given-for-the-pond-chandausi-news-mbd3914745153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत तालाब योजना में मिलेगा 50 फीसदी अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत तालाब योजना में मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। खेत तालाब योजना के तहत किसान को अपने खेत में तालाब बनाने पर 50 फीसदी खर्च सरकार अनुदान के तौर पर देगी। डार्क जोन में सात ब्लॉक के किसानों को ही इसका लाभ मिल सकेगा।
जिला कृषि संरक्षण अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया जनपद के बनियाखेड़ा, पवांसा, संभल, असमोली, गुन्नौर, जुनावई, बहजोई सात ब्लॉक डार्क जोन में शामिल हैं। इन ब्लॉकों में जल संचय के लिए खेत तालाब योजना सुचारुकी गई है। योजना के अंतर्गत किसान अपने खेत में तालाब की खुदाई करा सकते हैं। उसमें मत्स्य पालन अथवा अन्य कोई भी व्यवसाय कर सकते हैं। यह तालाब किसान के खेत में 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा बनाया जाना है।
सरकारी योजना के अनुसार यह तालाब किसान को एक लाख पांच हजार की लागत से तैयार करना है। इस योजना के तहत कृषि विभाग की ओर से 50 फीसदी अनुदान खेत स्वामी को तीन किश्तों में दिया जाएगा। सीमांत लघु एवं दीर्घ सभी किसान इस योजना का लाभ पा सकते हैं। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को इसका लाभ दिया जाना है। टोकन जनरेटर होने के बाद किसान को एक हजार रुपये टोकन मनी के रूप में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
वहीं किसान को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से खुदाई शुरू होने पर 26,250 रुपये तथा कार्य के मध्य में 13125 रुपये, कार्य पूर्ण होने पर 3125 रुपये सीधे किसान के खाते में दिए जाने हैं।