{"_id":"6544076f791c60b2f409c4b8","slug":"grandfather-who-was-pushing-back-the-tractor-trolley-missed-his-sight-granddaughter-died-after-getting-crushed-under-the-wheel-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-4596-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे कर रहे दादा की नजर चूकी.. पहिए के नीचे दबने से पोती की जान गई, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे कर रहे दादा की नजर चूकी.. पहिए के नीचे दबने से पोती की जान गई, परिवार में कोहराम
Fri, 03 Nov 2023 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Updated Fri, 03 Nov 2023 02:02 AM IST
सार
मां ममता देवी ने बताया कि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेत में ले जाने के ट्रैक्टर-ट्रॉली को घर से बाहर निकाला तो बच्ची उसकी चपेट में आ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर में पंचायत सचिवालय के नजदीक बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुष्पेंद्र यादव उर्फ पुजारी की तीन वर्षीय बेटी हिमांशी की ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची के दादा ने खेत पर जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टार्ट किया और पीछे हटाते समय बच्ची चपेट में आ गई।
विज्ञापन
नजर चूकते ही हादसा हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मां ममता देवी ने बताया कि बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान उनके ससुर ने खेत पर जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाला था। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे किया तो बेटी खेलते हुए ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई।
विज्ञापन
दूसरे बच्चों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। जबतक गंभीर चोट लग चुकी थी। पवांसा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि बेटी दो बेटी और एक बेटे में दूसरे नंबर की थी। बच्ची की मौत से परिवार का रोरो कर बुरा हाल हो गया। देर शाम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
बच्ची के दादा ने घर में निकलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास खेल रहे बच्चों को हटाया था। बच्चे हट भी गए थे लेकिन किसी तरह तीन वर्षीय हिमांशी ट्रॉली के पहिए के पास पहुंच गई। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे किया तो वह ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। सिर आने से गंभीर चोट लगी और उपचार मिलने से पहले मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची का परिवार किसान है। बच्ची के दादा ने दस दिन पहले ही ट्रैक्टर नया खरीदा है। बच्ची का पिता ट्रक चालक है। पोती की मौत से दादा का रोरो कर बुरा हाल है। वह खुद को कोस रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची अपने दादा की लाडली थी। अब दादा की नजर चूकने से हादसे में बच्ची की मौत हो गई। इसका काफी सदमा है।