{"_id":"62ffe09aeef89a73e461cd27","slug":"gram-panchayats-making-an-action-plan-to-change-the-picture-of-villages-sambhal-news-mbd4382865113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की तस्वीर बदलने के लिए कार्ययोजना बना रहीं ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की तस्वीर बदलने के लिए कार्ययोजना बना रहीं ग्राम पंचायतें
विज्ञापन

मुख्य सड़क, नाला और नाली निर्माण के अलावा जलभराव से निजात के लिए की तैयारी
संभल। जिले के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए जिलाधिकारी की ओर से कवायद शुरू की गई है। सभी ग्राम पंचायतों से कार्ययोजना मांगी गई है। इस कार्ययोजना में मुख्य सड़क, नाला और नाली निर्माण के अलावा जलभराव के बिंदु शामिल किए जाएंगे। इन बिंदुओं पर कार्य किया जाना है, जिससे गांवों की बदहाली खत्म हो सके। गांव के मुख्य रास्ते जलभराव से जूझते मिलते हैं या टूटी हालत में दिखाई देते हैं। जलनिकासी के भी खास प्रबंधन नहीं रहते। इससे गंदगी रहती है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने यह कार्ययोजना तैयार कराने के लिए निर्देश दिए हैं। दरअसल जिले में 670 ग्राम पंचायत हैं और इनके मजरे मिलाकर कुल 893 आबाद गांव शामिल हैं। इन गांवों में से 116 गांवों की कार्ययोजना जिला पंचायतराज अधिकारी को मिल गई है। अन्य गांवों की कार्ययोजना आने का इंतजार है। जिन 116 गांवों की कार्ययोजना तैयार है। उनमें 54 गांवों की कार्ययोजना स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के फेस दो के अंतर्गत कार्य करा रहे हैं। 62 गांवों की कार्ययोजना पर कार्य वित्त आयोग की धनराशि से किया जाना है।
जहां हैं पीडब्ल्यूडी की सड़कें, वहां सुधार के लिए डीएम को लिखेंगे डीपीआरओ
संभल। काफी संख्या में ऐसे भी गांव हैं, जहां मुख्य सड़क लोकनिर्माण विभाग की होती है। इन सड़कों पर ध्यान नहीं दिया गया है। बाइक और अन्य वाहनों से चलना इन सड़कों पर काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसी टूटी सड़कों के सुधार के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन जिलाधिकारी को पत्र लिखेंगे। जिससे जिलाधिकारी लोकनिर्माण विभाग को सड़क सुधार कराने के निर्देश दे सकें। जब मुख्य सड़कें दुरुस्त की जाएंगी तो जाहिर है गांवों की तस्वीर बदल जाएगी।
गांवों में मुख्य सड़क, नाला, नाली निर्माण और जलभराव से निजात के लिए कार्ययोजना तैयार कराने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों की ओर से कार्ययोजना तैयार कराई जा रही हैं। 62 ग्राम पंचायत की कार्ययोजना मिल चुकी है। अन्य की कार्ययोजना जल्द आने की उम्मीद है। कार्ययोजना मिलने के बाद मुख्य कार्य जो होने हैं उन्हें कराया जाएगा।
विज्ञापन
जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, संभल