{"_id":"62475643f1b2146c4b7108f5","slug":"government-procurement-of-wheat-started-did-not-weigh-on-the-first-day-sambhal-news-mbd423368736","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन नहीं हुई तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन नहीं हुई तौल
विज्ञापन
संभल की मंडी समिति में बने गेहूं की सरकारी क्रय केंद्र पर जानकारी लेतीं डिप्टी आरएमओ विजेयता सिं?
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई है, लेकिन पहले दिन कहीं तौल नहीं हुई। जिला स्तरीय अफसरों ने संभल मंडी समिति, चौधरी सराय आदि स्थानों पर जाकर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि अभी गेहूं पहुंचना शुरू नहीं हुआ है, लेकिन फिर भी क्रय केंद्रों पर मुस्तैदी बरकरार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई है, लेकिन पहले ही दिन खरीद के लिए क्रय केंद्रों पर पूरी तैयारी नहीं दिखाई दीं। वहीं, गेहूं बेचने के लिए किसान केंद्रों पर पहुंचकर अपना पंजीयन कराने में लगे हैं। डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह की माने तो इस बार 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होगी। जिसका भुगतान सीधे किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से होगा। अभी कटाई पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है तो ऐसे में अभी लक्ष्य भी तय नहीं हुआ है। शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह और सहायक निबंधक क्रय केंद्रों पर हकीकत देखने के लिए पहुंचे, जहां व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
किसान को कराना होगा पंजीयन, मोबाइल पर जाएगा संदेश
संभल। जिन किसानों ने धान बिक्री को अपना पंजीयन कराया है, गेहूं खरीद में वह नहीं चलेगा। गेहूं खरीद के लिए उन्हें नया पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद खरीद और धन जाने का संदेश भी उनके मोबाइल पर जाएगा। किसानों की समस्या को हल करने के लिए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। समस्या समाधान या जानकारी प्राप्त करने के लिए डिप्टी आरएमओ के नंबर पर भी सीधे कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
जनपद में अभी पूरी तरह से गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है, ऐसे में पहले दिन तौल नहीं हो सकी है। तौल को पटरी पर आने में अभी कुछ वक्त लगेगा, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारियों को अपनी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। विभाग को भी पूरी पारदर्शिता के साथ गेहूं की खरीद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
संजीव रंजन, डीएम, संभल