{"_id":"677edd30ad2ceb892b01399e","slug":"government-is-ignoring-the-farmers-rameshwar-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116644-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की अनदेखी कर रही सरकार : रामेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की अनदेखी कर रही सरकार : रामेश्वर
Thu, 09 Jan 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
गांव असालतपुर जारई में बुधवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति अराजनैतिक की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से शुक्रवार को प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और 12 सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों से किसानों की मांगों को लेकर खिरनी-शंभू बार्डर पर आंदोलन जारी है। आमरण अनशन पर बैठे होने के कारण किसान नेताओं की हालत चिंताजनक है। फिर भी प्रधानमंत्री ने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेताओं से मिलने की तो दूर उनसे वार्ता करने पर भी सहमति नहीं बनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा सरकार के किसानों के प्रति रवैये को देखते हुए शुक्रवार को शुद्धिकरण हवन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव असालतपुर जारई से तहसील चौराहे तक एक शवयात्रा निकाली जाएगी। इसके समापन पर तहसील के गेट पर पुतला दहन किया जाएगा। किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। बैठक में शलभ शर्मा, शानू शर्मा, मंगल सैन सैनी, रामप्रसाद मौर्य, संजीव राघव, सूरज पाल श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।