फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Government is growing by establishing a model of good governance and poor welfare: Balyan

सुशासन और गरीब कल्याण का मॉडल स्थापित कर बढ़ रही सरकार: बालियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Government is growing by establishing a model of good governance and poor welfare: Balyan
संभल में एक रिसोर्ट में कार्यक्रम के दौरान बोलते केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : SAMBHAL
सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सुशासन और गरीब कल्याण का मॉडल स्थापित कर सरकार आगे बढ़ रही है। वह केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे के उपलक्ष्य में संभल के मंडी किशनदास सराय स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बालियान ने कहा कि वर्ष-2014 से पहले देश का भविष्य धूमिल दिखता था। वर्ष-2014 में जनता ने उम्मीदों के साथ नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश की तस्वीर बदली बल्कि, देश में सुशासन और गरीब कल्याण का मॉडल स्थापित किया। अब शहर को 24 घंटे बिजली और देहात में 18 घंटे आपूर्ति मिल रही है। सड़कों पर कहीं गड्ढे नहीं दिखते। एक तरफ सुशासन और दूसरी तरफ गरीब कल्याण का केंद्र मानते हुए सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य करने का जो मंत्र दिया है, उसी दिशा में सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, प्रभात शर्मा, हरेंद्र सिंह रिंकू, कमल कुमार कमल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम पर चुटकी, दो साल में असलियत पता लग गई
जनसभा में सपा नेता आजम खां पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सपा सरकार में रामपुर की सल्तनत चलती थी। सही कह दिया तो सही और गलत कहा तो गलत। दोषियों को छोड़ना और निर्दोषों को पकड़ना आम बात हो गई थी। चुटकी लेते हुए कहा कि आजम खां अब कई साल की विदेश यात्रा करके आए हैं तो बदल गए हैं। असलियत पता लग गई है। सपा, रालोद और कांग्रेस पर तंज कसते हुए संजीव बालियान ने परिवारवाद को खत्म करने की पुरजोर अपील की।
धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं अखिलेश
संभल। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नमाज के बाद जो पत्थरबाजी की गई वह पूरी तरह गलत थी और सख्त कार्रवाई होने के बाद उपद्रवियों को यह समझ भी आ गया होगा। सरकार की प्राथमिकता कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, यदि वह धर्म के नाम पर वोट मांगना बंद कर दें तो उनकी दुकान बंद हो जाएगी।

मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि राहुल गांधी को ईडी दफ्तर बुलाया गया है। वहां कांग्रेेस के तमाम कार्यकर्ता जमा हैं। इस सवाल पर मंत्री ने जवाब दिया कि ईडी का काम पूछताछ करना है। यदि गड़बड़ी होगी तो कार्रवाई होगी और कोई गड़बड़ी नहीं होगी तो कोई बात नहीं है। कार्यकर्ता तो बेवजह जमा हुए हैं। कहा कि हजारों करोड़ की संपत्ति का मामला है इसलिए हिसाब तो लिया ही जाएगा।
राज्य मंत्री ने संभल सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के आए दिन आने वाले बयानों को लेकर कहा कि उनकी उम्र अब राजनीति करने की नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed