फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Government hospital vehicles used in Lok Sabha elections

Sambhal News: लोकसभा चुनाव में लगीं सरकारी अस्पतालों की गाड़ियां

Fri, 26 Apr 2024 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 26 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Government hospital vehicles used in Lok Sabha elections
विज्ञापन

बहजोई। लोकसभा चुनाव के लिए सरकारी अस्पतालों में लगी गाडि़यों को लगाया गया है। इससे आरबीएसके के तहत परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों के विद्यार्थियों का नियमित हेल्थ चेकअप फंसा हुआ है।
जिले में 10 सामुदायिक व संयुक्त स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत परिषदीय व कस्तूरबा गांव आवासीय बालिका विद्यालयों में नियमित हेल्थ चेकअप को स्वास्थ्य टीम के जाने के लिए प्रत्येक सीएचसी में दो गाड़ियां लगी हुई हैं। प्रत्येक गाड़ी में एक चिकित्सक समेत एक दंत परीक्षण अधिकारी व एक नेत्र परीक्षण अधिकारी की टीम छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विद्यालयों में जाती हैं। अब खास बात यह है कि बीते करीब सप्ताह भर से जिले में आरबीएसके में लगी यह गाडियां लोकसभा चुनाव के लिए ले ली गई हैं। इसके चलते स्वास्थ्य टीम विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नहीं पहुंच पा रही है। आरबीएसके में तैनात चिकित्सक समेत दंत परीक्षण अधिकारी व नेत्र परीक्षण अधिकारियों को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बजाय सरकारी अस्पतालों में बैठकर मरीज देखने पड़ रहे हैं। यह हाल तब है जबकि शासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल माह में संचारी रोग से बचाव के लिए तरह-तरह की गाइड लाइन व उपाय किए जा रहे हैं। बावजूद इसके सरकारी अस्पतालों में लगीं आरबीएसके की इन गाड़ियों को लोकसभा चुनाव में लगाए जाने से बच्चो को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर तपती गर्मी के चलते बच्चे व बड़े उल्टी व दस्त आदि समेत दूसरी बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान दें, तो परीषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को गर्मी व लू आदि के इस मौसम नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन



आरबीएसके के तहत सरकारी अस्पतालों में लगीं गाड़ियां लोकसभा चुनाव के लिए गई हुई हैं। इससे टीम स्कूलों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नहीं जा पा रही है। गाड़ियां वापस मिलने पर टीम स्कूलों में नियमित पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।-डॉ. पंकज विश्नोई, एसीएमओ व नोडल अधिकारी, आरबीएसके, जिला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article