फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Goods worth 1.5 lakh including jewelery and cash stolen by breaking the locks of the cupboard

अलमारी के ताले तोड़कर जेवर और नकदी समेत डेढ़ लाख का माल चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Goods worth 1.5 lakh including jewelery and cash stolen by breaking the locks of the cupboard
संभल। ताले तोड़कर जेवर व नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी अंतर्गत मोहल्ला सराय सादक निवासी रवि कुमार पुत्र मित्रपाल के घर रविवार की देर रात किसी समय चोर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवर व दस हजार की नकदी और कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि रविवार को उनके परिवार में गमी हो गई थी।
विज्ञापन

रात को 12 बजे तक परिवार के सभी लोग जाग रहे थे। गर्मी ज्यादा होने पर घर के बाहर प्लाट में सो गए थे। सोमवार की सुबह छह बजे उठे तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि तीन चीजे सोने की और सात चीजे चांदी की थीं। दस हजार की नकदी भी अलमारी में रखी थी। बताया कि चोर नए कपड़े भी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed