फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Good quality tiles should be installed in government schools

सरकारी स्कूलों में अच्छी गुणवत्ता की लगाई जाएं टाइल्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

इसके अलावा महिला नसबंदी के लक्ष्य को पूरा करने समेत जिन क्षेत्र में सक्रियता से कार्य न करने वाली आशाओं के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही। डीपीआरओ को 20 सितंबर तक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सीडीओ कमलेश सचान समेत सीएमओ डॉ. तरन्ऩुम रजा, पीडी रमेश चंद्र, सीवीओ डॉ. मुन्ना लाल यादव, डीडी एजी हीरा सिंह जीना, डीएओ ओंकार सिंह, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीआईओ बृजेश कुमार, डीएसटीओ रत्नेश कुमार, डीसी बलवंत सिंह व रामायण सिंह तथा जिले भर से बीडीओ आदि रहे।

विज्ञापन
Good quality tiles should be installed in government schools

विस्तार

जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत क्लास रूमों के साथ अन्य जगहों पर अच्छी गुणवत्ता की टाइल्स लगाई जाए। यह बात डीएम मनीष बंसल ने कही। वह मंगलवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत निगम की समीक्षा बैठक में निवेश मित्र पोर्टल, जर्जर तार व खराब ट्रांसफार्मर आदि को लेकर जरूरी निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से निर्माणाधीन सड़कों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के डीडी एजी से कहा कि सोलर पंप योजना में लापरवाही बरतने के कारण कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जाए। किसान सम्मान निधि व फसल बीमा योजना आदि की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। सीवीओ से गोवंशों के टीकाकरण को लेकर सभी बीडीओ को ग्राम पंचायतों में भेजकर जानकारी एकत्र करने को कहा। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की बात कही। आयुष्मान कार्ड को लेकर आशाओं के मोबाइल फोन पर अपलोड ऐप को सक्रिय करते हुए क्रॉस चेक करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने अगली डीएचएस की बैठक तक आयुष्मान मित्रों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी करने की बात कही। इसके अलावा महिला नसबंदी के लक्ष्य को पूरा करने समेत जिन क्षेत्र में सक्रियता से कार्य न करने वाली आशाओं के खिलाफ नोटिस जारी करने की बात कही। डीपीआरओ को 20 सितंबर तक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 53 सामुदायिक शौचालयों को पूरा कराकर वीडियो बनाकर दफ्तर में भेजने के निर्देश दिए। संतृप्त नहीं हुए सरकारी स्कूलों को चिह्नित कर 25 सितंबर तक सूची उपलब्ध कराने को कहा। मनरेगा के तहत सरकारी स्कूूलों में बाउंड्री वाल बनाए जाने के लिए कहा। इस बीच डीएम ने नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता से नलकूप चालकों का ड्यूटी रजिस्टर तलब किया। सीडीओ कमलेश सचान समेत सीएमओ डॉ. तरन्ऩुम रजा, पीडी रमेश चंद्र, सीवीओ डॉ. मुन्ना लाल यादव, डीडी एजी हीरा सिंह जीना, डीएओ ओंकार सिंह, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीआईओ बृजेश कुमार, डीएसटीओ रत्नेश कुमार, डीसी बलवंत सिंह व रामायण सिंह तथा जिले भर से बीडीओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed