{"_id":"630a792cbf886a6396087617","slug":"golu-in-100-meters-and-nitin-got-first-place-in-1500-meters-race-sambhal-news-mbd4391587128","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर में गोलू और 1500 मीटर दौड़ में नितिन को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर में गोलू और 1500 मीटर दौड़ में नितिन को पहला स्थान
विज्ञापन
असमोली। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव भटपुरा स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा ग्रामीण खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 16 वर्ष से अधिक व 16 वर्ष तक की आयु के पुरुष व महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
100 मीटर दौड़ में गोलू ने प्रथम स्थान हासिल किया और 1500 मीटर में नितिन ने बाजी मारी। शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में 16 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर में गोलू पहले, अभिषेक दूसरे व तुषार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर में नदीम अब्बास पहले, 200 मीटर व 400 मीटर में मोहम्मद कासिम, 800 मीटर में मनोज कुमार, 1500 मीटर में नितिन, लंबी कूद में नदीम अब्बास, डिस्कस थ्रो में अमनदीप, साटपुट में पवन, जेबलिंग में रशिक शर्मा पहले स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 100 मीटर में यशी भगत, 200 मीटर में आशी व डिस्कस थ्रो व साटपुट में यशी भगत पहले स्थान पर रहीं। कबड्डी में दबोई कलां की टीम विजेता रही।
विजयी खिलाड़ियों को ग्राम प्रधान गुलाम अब्बास ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजू रानी देओल ने किया।