{"_id":"61366ee78ebc3e7a2519ba6c","slug":"god-s-statue-in-the-temple-ruined-people-indignant-chandausi-news-mbd4017492117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में देव प्रतिमा की खंडित, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में देव प्रतिमा की खंडित, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बे के मोहल्ला सराय के काली मंदिर में रात के समय किसी ने देव प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा खंडित देखकर लोग आक्रोशित हो गए और एकत्र होकर थाने पहुंच गए। मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला सराय स्थित काली मंदिर के महंत निर्मलदास ने बताया कि मंदिर में किसी ने देव प्रतिमा को खंडित कर दिया है। यह घटना किसी ने जानबूझकर की है। इससे पहले भी मंदिर की अन्य देव प्रतिमा को भी खंडित कर दी थी। आरोपियों ने मंदिर के लोहे के दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया गया था। इस मामले की शिकायत की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस कारण ही मंदिर में फिर से देव प्रतिमा को खंडित कर दिया है।
उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनके साथ मोहल्ले के नीरज कुमार, गोविंद वार्ष्णेय, सुनील, दिनेश, रामसिंह, श्रीकांत, ब्रजपाल, ओमपाल, विजयपाल, बलवंत सिंह, रूप बसंत आदि रहे।