{"_id":"69fba3cde36dff89ab09e608","slug":"girl-who-went-to-market-with-father-goes-missing-found-at-shopgirl-who-went-to-market-with-father-goes-missing-found-at-shop-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129094-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिता के साथ बाजार गई बच्ची लापता, दुकान पर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिता के साथ बाजार गई बच्ची लापता, दुकान पर मिली
विज्ञापन
चंदौसी। मुखर्जी चौक पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दो वर्षीय बच्ची भीड़ में अचानक लापता हो गई। पिता ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में रोती-बिलखती बच्ची मालगोदाम रोड स्थित एक दुकान पर मिली। दुकानदार की सतर्कता से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बच्ची को सकुशल पिता के हवाले कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पतरौआ निवासी विमल कुमार बुधवार सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी कनक के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन के बाहर मुखर्जी चौक पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी किसी काम से चली गई, जबकि विमल पास की एक सैलून में सेविंग कराने लगे। बच्ची दुकान के बाहर ही खेल रही थी।
कुछ देर बाद जब विमल सैलून से बाहर निकले तो बच्ची वहां नहीं मिली। इससे वह घबरा गए और आसपास काफी देर तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला।
इसी बीच रोती-बिलखती बच्ची मालगोदाम रोड स्थित पारस कुमार की कंफेक्शनरी दुकान तक पहुंच गई। दुकानदार ने उसे सुरक्षित अपने पास बैठाया और 112 पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान बच्ची को तलाशते हुए पिता भी वहां पहुंच गए। संवाद