फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Giants Club officials did yoga

Sambhal News: जायंट्स क्लब की पदाधिकारियों ने किया योग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Giants Club officials did yoga
चंदौसी। जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन पावर और वूमेन प्राइड ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक शिविर का आयोजन सीता रोड के एक फार्म हाउस में किया। जिसमें योग प्रशिक्षिका की देखरेख में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कई तरीके के आसन व प्राणायाम का अभ्यास किया। साथ ही शिविर में स्वस्थ रहने के उपाय व फायदे बताए गए।
विज्ञापन


शिविर में योग प्रशिक्षिका श्रुति अग्रवाल ने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन व अनुलोम विलोम, कपालभाति तथा भ्रामरी का अभ्यास उपस्थिति महिलाओं को कराया। साथ ही उन्हें योग के फायदे व बीमारियों से बचने के उपायों की जानकारी दी। यूनिट डायरेक्टर क्षमा अग्रवाल ने बताया कि नियमित योग व प्राणायाम के जरिए जीवन भर सुखी व निरोग रहा जा सकता है। इस अवसर पर कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी, अध्यक्ष शुभा कागजी, अनु रस्तोगी, अलका मंगल, शुभ्रा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, साधना, काव्या, नैना, निधि आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed