फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Get Geo-tagging done for the plants planted in the district: DM

जिले में लगने वाले पौधों की कराएं जियो टैगिंग : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Get Geo-tagging done for the plants planted in the district: DM
कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले में लगने वाले 25 लाख से अधिक पौधों को लेकर डीएम ने संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पौधों की जियो टैगिंग की जाए।
विज्ञापन

डीएफओ अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में विभिन्न विभागों के माध्यम से 25,11,416 पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विभाग का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिले में 5, 6 एवं 7 जुलाई तथा 15 अगस्त को विशेष पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। डीएम ने कहा कि पौधरोपण की जियो टैगिंग भी कराएं। इस पर डीएफओ ने बताया कि हरितमा ऐप के माध्यम से जियो टैगिंग की जाएगी, जिसका पासवर्ड एवं आईडी वन विभाग के द्वारा संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा। विभागों के द्वारा फोटोग्राफ्स इस ऐप के माध्यम से अपलोड किया जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवागत मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती कमलेश सचान, उमेश कुमार त्यागी, कमलेश कुमार अवस्थी, अरविंद कुमार, उप जिलाधिकारी संभल, चंदौसी और गुन्नौर, परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, बृजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed