फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   General knowledge and Hindi questions made you sweat

Sambhal News: सामान्य ज्ञान और हिंदी के सवालों ने छुड़ाए पसीने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
General knowledge and Hindi questions made you sweat
संभल। संभल जिले में संभल क्षेत्र के 9 और चंदौसी के 6 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आरओ-एआरओ परीक्षा संपन्न हुई। कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न हुई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके विश्नोई ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर खुद ही स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर पुलिसकर्मी, महिला पुलिस, टीचिंग स्टाफ व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। गेट पर प्रवेश से पहले छात्रों की गहन तलाशी ली गई। किसी को भी केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 7056 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3062 ने परीक्षा दी और 3994 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य ज्ञान और हिंदी के सवालों ने खूब उलझाए रखा। बताया कि पेपर में देश की राष्ट्रीय आय का आकलन कौन करता है, सुनीता विलियम किस स्पेसक्राफ्ट से वापस धरती पर लौटीं, द पॉपुलेशन बम पुस्तक किसने लिखी?, ब्रह्मा जी का मंदिर कहां हैं और राष्ट्रमंडल खेल कहां होंगे। इस तरह के सवाल थे, जिन्होंने पसीने छुड़ाए। अभ्यर्थियों ने बताया कि 180 मिनट में 200 प्रश्नों को हल करने में ज्यादातर पसीने छूट गए। प्रश्न पत्र में 140 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 60 सामान्य हिंदी से जुड़े पूछे गए।
विज्ञापन

00000

परीक्षार्थी तय समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। 9.30 बजे की परीक्षा के लिए गेट से एंट्री 8.30 बजे से शुरू की गई। सभी केंद्रों पर फेस रिकग्नीशन, बायोमेट्रिक सत्यापन और कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

0000

यह बोले अभ्यर्थी
परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी की थी। परीक्षा में जीएस के प्रश्न अच्छे रहे, जबकि हिंदी के कठिन प्रश्नों की वजह से परेशानी हुई। -तारा सिंह, बदायूं

000
कोटपरीक्षा देकर अच्छा महसूस हो रहा है। परीक्षा में सफलता मिलने की उम्मीद है। नार्मल तरीके से प्रश्न रहे, जिनका जवाब दिया। -रविंद्र कुमार, बदायूं

000


परीक्षा में जीएस और हिंदी के प्रश्न पूछे गए, जिनका जवाब दिया गया। तैयारी अच्छी थी, इसलिए सफलता मिलने की उम्मीद है। -सनी प्रताप सिंह, बदायूं

000


काफी समय से परीक्षा को लेकर तैयारी कर रही थी। आज परीक्षा देकर अच्छा लग रहा है। परीक्षा में सफल होने की उम्मीद है। -पुष्पा मौर्य
0000
दिव्यांग ब्रजलाल ने हौसले संग दी परीक्षा

शंकर इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में गुन्नौर के ब्रजलाल ने हौसला दिखाते हुए परीक्षा दी। एक पैर से दिव्यांग ब्रजलाल जब केंद्र से बाहर आया तो चेहरे पर खुशी दिखाई दी। ब्रजलाल का कहना था कि करीब डेढ़ साल से परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। आज परीक्षा देकर सफल होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed