फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   gate of the well was visible from the second floor during the excavation of the stepwell in Sambhal

UP: परत दर परत निकल रही बावड़ी की इमारत... दूसरी मंजिल से दिखा कुएं का गेट, खोदाई के बीच निकलने लगी गैस

Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, संभल) Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
सार

चंदौसी में बावड़ी की तलाश में 21 दिसंबर को शुरू हुआ खोदाई का कार्य मंगलवार को 11वें भी जारी रही। मजदूरों की एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई को लगाई गई तो एक टीम बावड़ी में उतर रही सीढि़यों के पास गलियारे और गलियारों के बीच मिट्टी खोदाई में लगाई गई। शाम पांच बजे तक कुएं की तलाश में 19 फीट तक की खोदाई की गई।

विज्ञापन
gate of the well was visible from the second floor during the excavation of the stepwell in Sambhal
sambhal bawadi update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी का अस्तित्व अब परत दर परत सामने आ रहा है। पहली मंजिल के बाद अब दूसरी मंजिल के कुएं का आधा गेट दिखने लगा है। उसमें से कुछ गैस भी निकल रही है, जिसमें बदबू भी आ रही है। हालांकि, मजदूरों ने बताया कि गैस से कोई असर नहीं है। वहीं, दूसरी ओर से भी कुएं की तलाश में करीब 19 फीट तक खोदाई की जा चुकी है।

विज्ञापन

चंदौसी में बावड़ी की तलाश में 21 दिसंबर को शुरू हुआ खोदाई का कार्य मंगलवार को 11वें भी जारी रही। नगरपालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम और कोक लाइन जेसीबी के साथ बावड़ी स्थल पर पहुंचीं। मजदूरों की एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई को लगाई गई तो एक टीम बावड़ी में उतर रही सीढि़यों के पास गलियारे और गलियारों के बीच मिट्टी खोदाई में लगाई गई। शाम पांच बजे तक कुएं की तलाश में 19 फीट तक की खोदाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि गलियारों के बीच खोदाई के दौरान दूसरी मंजिल से कुएं की ओर जा रहा आधा गेट दिखाई देने लगा है। वहां से कुछ गैस भी निकल रही है। जिसमें से बदबू आ रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कुएं इसी स्थान पर है। इसके अलावा कोक लाइन जेसीबी से बावड़ी की ऊपरी सतह से मलबा हटाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन

शंखनाद के बाद पुलिस का पहरा हुआ सख्त
बावड़ी और बाकेबिहारी मंदिर में युवक द्वारा शंखनाद किए जाने के बाद पुलिस ने बावड़ी पर पहरा सख्त कर दिया है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र में बावड़ी होने की वजह से माहौल बिगड़ने न पाए। इसको लेकर मंगलवार को बावड़ी के दूसरी ओर की सड़क पर भी बांस लगा कर बैरिकेडिंग कर दी गई। इतना ही नहीं गली के मुख्य द्वार पर भी पुलिस मुस्तैद कर दी गई। पुलिस बावड़ी देखने आने वाले लोगों को वापस लौटाती रही।

गनेशपुर मनोकामना मंदिर कुंड के जीर्णोद्धार और पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण की मांग
चंदौसी नगर से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गनेशपुर में स्थापित प्राचीन मनोकामना तीर्थ कुंड के पुननिर्माण और पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण की मांग की गई है। सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को सौंपा है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मोहम्मदनगर कस्बा के मझरा गनेशपुर में 1884 में बना मनोकामना मंदिर और एक विशाल कुंड है। कुंड के चारों ओर सीढि़यां हैं। इसके बाद बरामदा और कमरे बने हैं। गंगा मइया का मंदिर भी है। कुंड में 32 गोले बने हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, 35 साल पहले इन 32 गोले से कुंड में पानी आता था। जलस्तर गिरने से पानी आना बंद हो गया। उधर, देखरेख के अभाव में कुंड जर्जर होता जा रहा है। इसके अलावा यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय मेला भी लगता है। सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर ने डीएम को भेजे ज्ञापन में प्राचीन धरोहर का निरीक्षण करके पुरातत्व विभाग से सर्वेक्षण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed