फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Gas pipeline burst due to JCB while digging the roots of trees

Sambhal News: पेड़ों की जड़ खोदते समय जेसीबी से फटी गैस पाइपलाइन, मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline burst due to JCB while digging the roots of trees
चंदौसी। ओवरब्रिज निर्माण के लिए काटे गए पेड़ों की जड़ खोदते समय जेसीबी से जमीन में दबी गैस पाइप लाइन फट गई। गैस रिसाव होने से हड़कंप मच गया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और बनियाठेर स्थित टोरेंट गैस कंपनी के कार्यालय से गैस की सप्लाई बंद कराई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने लाइन सुचारु कर दी। बारिश के चलते आसपास कोई ठेले खोमचे वाला नहीं था। जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

मंडी समिति रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज निर्माण में बाधक बन रहे सड़क किनारे लगे पेड़ों को कुछ दिन पहले काट दिया गया था। सोमवार की सुबह 11.30 बजे जेसीबी से जमीन खोद कर पेड़ की जड़ निकालने का कार्य चल रहा था। जड़ निकालते समय जेसीबी से टोरेंट गैस पाइप लाइन फट गई। गैस का गुबार बाहर आने लगा। कुछ देर के लिए धुआं जैसी स्थिति हो गई। गैस की दुर्गंध से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर चले गए गए। जेसीबी चालक ने आनन-फानन में मिट्टी डाल पीएनजी गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया लेकिन रिसाव नहीं रुका। घटना की सूचना पर सीओ अनुज चौधरी, प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एहतियातन सड़क के दोनों ओर का यातायात बंद कर दिया। साथ ही दमकल गाड़ी भी बुला ली गई। सूचना देकर गैस लाइन बंद करा दी। क्षेत्र की बिजली भी बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोरेंट गैस के जेई व कर्मचारी मौके भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम आशुतोष तिवारी भी पहुंच गए और जानकारी की। टोरेंट गैस कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया।। तब कहीं यातायात सुचारु किया गया।

--------
पेड़ की जड़ निकालते समय जेसीबी से टोरेंट गैस की पाइप लाइन से रिसाव हो गया था। जिसे सही करा दिया गया है। आगे से खोदाई का कार्य गैस कंपनी के कर्मचारी व जेई की मौजूदगी में कराया जाएगा।
आशुतोष तिवारी, एसडीएम चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed