{"_id":"694c51c57af26f84ea0d3647","slug":"garbage-in-front-of-ambedkar-park-difficult-to-escape-from-the-foul-smell-sambhal-news-c-204-1-chn1001-125472-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आंबेडकर पार्क के सामने कूड़ा, दुर्गंध से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आंबेडकर पार्क के सामने कूड़ा, दुर्गंध से निकलना मुश्किल
विज्ञापन
बनियाठेर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव मानकपुर नरौली में ओडीएफ और मॉडल गांव का दर्जा होने के बावजूद गांव के मुहाने पर ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बनियाखेड़ा से मानकपुर नरौली को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आंबेडकर पार्क के सामने घरेलू कूड़ा खुलेआम सड़क पर फेंका जा रहा है।
विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव मानकपुर नरौली को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ के साथ ही मॉडल गांव घोषित किया गया है लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है। ग्रामीणों द्वारा खुलेआम सड़क पर घरेलू कूड़ा फेंके जाने से स्वच्छता अभियान को पलीता लगता दिखाई दे रहा है। बनियाखेड़ा से मानकपुर नरौली जाने वाले मुख्य मार्ग पर गांव के प्रवेश द्वार के पास आंबेडकर पार्क के सामने लगे ओडीएफ गांव के बोर्ड के नजदीक ही कूड़े का ढेर जमा हो गया है।
ग्रामीणों द्वारा घरेलू कूड़ा सड़क पर डालने के कारण करीब 30 फुट चौड़ी सड़क सिमटकर मात्र 15 फुट की रह गई है। सड़क पर फैली गंदगी से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में कूड़े के ढेर से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है, वहीं बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्राम प्रधान के पुत्र बृजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद लोग सड़क पर कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। बीच-बीच में जेसीबी मशीन से कूड़ा हटवाया भी गया, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से उसी स्थान पर कूड़ा डाल दिया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कूड़े के ढेर की सफाई कराई जाएगी, ताकि गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।