फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   garbage being dumped on the roadside

Sambhal News: डीएम के निर्देश के बावजूद सड़क किनारे डाला जा रहा कूड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
garbage being dumped on the roadside
गुन्नौर (संभल)।
विज्ञापन

डीएम के मना करने के बावजूद नगर का कूड़ा सड़क किनारे डाला जा रहा है। नपं व तहसील प्रशासन कूड़ा डालने के लिए जगह की व्यवस्था नहीं कर पाया है। वहीं सड़क के किनारे कूड़ा पड़ा होने से लोगों को गुजरते समय दुर्गंध आती है।
नगर पंचायत गुन्नौर से निकलने वाला कूड़ा आगरा-मुरादाबाद हाईवे के नरौरा रोड पर डाला जा रहा है, जबकि 26 अगस्त को गुन्नौर कोतवाली परिसर में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए थे, कि नपं से निकलने वाले कूड़े को सड़क के किनारे न डलवाया जाए, लेकिन इसके बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत गुन्नौर से रोजाना करीब 4.26 टन कूड़ा निकलता है। जिसे ट्रैक्टर-ट्राॅली के माध्यम से नगर से बाहर फेंका जाता है। वर्तमान में गंदगी की वजह से भारी संख्या में मक्खी-मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिनसे लोगों में बीमारी फैलने का भय है। वहीं नपं प्रशासन लगातार जिला अधिकारी के निर्देश की अवहेलना करता दिखाई दे रहा है। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि इस विषय में नगर पंचायत गुन्नौर से जानकारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed