फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganpati Maharaj's Rath Yatra will start today

Sambhal News: आज निकलेगी गणपति महाराज की रथयात्रा, तैयारी अंतिम चरण में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Maharaj's Rath Yatra will start today
चंदौसी (संभल)। मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर भगवान गजानन की विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में निकलने वाली स्वचालित झांकियों की तैयारियां कलाकार पूरी कर चुके है। बैंड-बाजे, स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंगलवार को सुबह पांच बजे से भगवान गणेशजी की पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। भोर से ही पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा, जो दोपहर तक चलेगा। भक्तों को हनी मेडिकोज के बराबर में बने प्रवेश द्वार से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही हॉल में रखी गजानन की नवनिर्मित मूर्ति, जिसका विसर्जन राजघाट पर होता है। उसकी पूजा-अर्चना के बाद गणेश मंदिर के मुख्यद्वार से निकासी मिलेगी। मंगलवार को नगर के कई स्थानों पर पंडाल लगाकर भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। दोपहर के बाद भगवान गजानन की झांकियां नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएंगी। जिसमें सबसे आगे ऊंट और घोड़े चलेंगे। इसके बाद गजानन भगवान के प्रतीक हाथी निकाले जाएंगे। हाथी से पहले वर्षों से निकल रहा गुड्डा व गुड़िया को सजाया गया है। झांकी बनाने वालों में हीरा लाल, अजय आर्य, अरुण कुमार, संजीव कुमार, मोहनलाल रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, राजीव कृष्णा, विक्की चौधरी, यश अग्रवाल, मुकेश कुमार, ज्ञानेंद्र वार्ष्णेय, संजीव कुमार, आशुतोष वार्ष्णेय कलाकार जुटे है।
विज्ञापन

ये झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
इस बार आर्टिफिशियल कौड़ियों से बन रहे सिंदूर गणेशजी, सौंदर्य प्रसाधन व घरेलू सामान से सजे हनुमानजी, हनुमानजी के कंधे पर बैठे श्रीगणेश की झाकियां और 14 बैंड-बाजे सहित ढोल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बच्चों के लिए चूहे को गणेशजी द्वारा संग ले जाने की झांकी मनमोहक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिनव ग्रुप संभल ने प्रस्तुत कीं नृत्य नाटिकाएं
चंदौसी। मेला गणेश चौथ का रविवार से शुरू हो गया है। पांचों धर्म के प्रतिनिधियों ने मेला का उद्घाटन किया है। जिसके बाद रविवार रात दस बजे अभिनव ग्रुप संभल ने नृत्य नाटिकाएं और महाभारत व हरि दर्शन फिल्म के कुछ दृश्यों का चित्रण कलाकारों द्वारा किया गया। दूरदर्शन पर प्रसारित महाभारत में बोला गया डॉयलाग मै समय हूं, का कलाकारों द्वारा सुंदर चित्रण किया गया। जिसको देखकर दर्शक मंत्र-मुग्ध हो गए। देर रात तक चले कार्यक्रम का मेले में आए दर्शनार्थियों ने खूब लुत्फ उठाया।

घर-घर आज विराजमान होंगे गजानन, 5001 प्रतिमाएं बांटेगी मेला कमेटी
चंदौसी।
मंगलवार को गणेश चतुर्थी है। विधिवत पूजन के बाद घर-घर गणपति महाराज की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी और 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाएगी। गणेश मेला कमेटी की ओर से इस बार 5001 गणेश प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article