फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga's water level drops; risk of disease rises in villages.

Sambhal News: गंगा का जलस्तर घटा, गांवों में बीमारियों का खतरा बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level drops; risk of disease rises in villages.
जुनावई। गंगा का जलस्तर घटने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। हालांकि, जलभराव वाले क्षेत्रों में कीचड़ और दलदल बनने से मलेरिया व संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बझांगी गांव में एक मकान नींव धंसने से गिर गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

गंगा तट पर बसे रघुपुर पुख्ता, उदिया नगला, तोतापुर, मेंगरा और बझांगी गांवों के खेतों में पानी एक से दो फीट कम हुआ है। ग्रामीण अतर सिंह ने बताया कि पानी कम होने के बावजूद जगह-जगह दलदल बन गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। खेतों में अभी भी पानी भरा है, जिससे फसलें खराब होने की आशंका है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों की भरमार हो गई है। इससे मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार फैलने का खतरा बढ़ा है। बच्चों और बुजुर्गों में बुखार के मामले भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत से एंटी लार्वा व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की है। उन्होंने दवाइयों का वितरण करने की भी अपील की है। एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों व खेतों से गंगा का पानी लगातार घट रहा है। बीमारियों की रोकथाम के लिए गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर लगवा कर मरीजों का उपचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed