{"_id":"668dcb679f67c68a4d06474e","slug":"gangas-water-level-decreased-yet-the-threat-of-flood-remains-sambhal-news-c-204-1-chn1002-111618-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा का जलस्तर घटा फिर भी बाढ़ का खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा का जलस्तर घटा फिर भी बाढ़ का खतरा बरकरार
Wed, 10 Jul 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
जुनावई/बबराला (संभल)। बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने बाढ़ आशंकित क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ चौकियों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। हालांकि पिछले 24 घंटे में 36425 क्यूसेक पानी घटा है। मंगलवार सुबह छह बजे नरौरा बैराज पर ऊपर में 126000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया, जोकि शाम घटकर 104123 रह गया।
गुन्नौर तहसील क्षेत्र के 36 गांवों बाढ़ की संभावना अधिक रहती है। इनमें छह गांव तटबंध के नजदीक है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से बीते दस दिन में गंगा का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ा। हालांकि बरसात शुरू होने से पहले बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन हर साल बाढ़ चौकियां तैयार कर लेता है। साथ ही अधिकारियों की ड्यूटी पर निश्चित कर दी जाती है। इस बार भी तीनों ब्लॉकों में बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। आशंकित बाढ़ को लेकर मंगलवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने जुनावई के साधू मणि घाट का दौरा किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से संवाद किया। डीएम ने कहा कि बाढ़ आशंकित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर अधिकारियों को अवगत कराएं। इस दौरान एडीएम प्रदीप वर्मा, एसडीएम गुन्नौर रमेश बाबू, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ एके यादव आदि रहे।