{"_id":"6899049738681fe7e807cdf6","slug":"ganga-water-reached-shri-haribaba-dam-crops-got-submerged-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-125741-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री हरिबाबा बांध तक पहुंचा गंगा का जल, फसलें हुईं जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री हरिबाबा बांध तक पहुंचा गंगा का जल, फसलें हुईं जलमग्न
Mon, 11 Aug 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। गांव मोलनपुर डांडा स्थित श्री हरि बाबा बांध धाम पर बने बांध तक गंगा का जल पहुंच गया है, जिससे बांध किनारे बसे गांव के लोग जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, बांध से गंगा की ओर होने वाली फसलों में गंगा का जल पहुंचने से फसलें जलमग्न हो गईं हैं। खेतों तक जल पहुंचने से बाजरा की फसल को नुकसान होने की आशंका है।
रविवार दोपहर बांध किनारे आए गंगा के जल में क्षेत्र और आसपास से श्री हरिबाबा बांध धाम पर आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके पुण्य लाभ कमाया। वहीं पड़ोस के गांव के युवा जल में मस्ती करते नजर आए। बांध धाम की व्यवस्था देखने वाले गांव मोलनपुर निवासी शीशराम यादव ने बताया कि वर्ष 2010 की तरह गंगा में जल बढ़ने की आंशका है। इससे फसल को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अभी बांध किनारे नल का स्तर सामान्य है। अगर जलस्तर बढ़ता है, तो क्षेत्र के लोगो को चिंता हो जाएगी।