फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Dussehra: Thousands of devotees took a dip in the Ganges.

गंगा दशहरा : हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Thousands of devotees took a dip in the Ganges.
जुनावई। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गंगा घाटों पर गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा था। राजघाट, नरौरा, सांकरा घाट, असदपुर घाट और साथू मणि आश्रम घाट सहित अन्य स्थानों पर भी भोर से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ डुबकी लगानी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद घाटों पर गंगा का पूजन और दान पुण्य किया। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। सभी घाटों पर मेले लगे थे, जिनमें बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


मान्यता के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था। गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में जुटी स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। क्षेत्र के सांकरा असदपुर और साधू मणि आश्रम सहित तीनों घाटों पर सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर गुन्नौर सीओ अमित कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह सहित आदि पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जिसके चलते पूरा मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन



--------------------

‘हर-हर गंगे’ के जयघोष से गूंजा राजघाट
बबराला। अधिक ज्येष्ठ मास के दूसरे गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को बबराला थाना क्षेत्र स्थित राजघाट गंगा तट पर सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। गंगा स्नान के लिए पहुंचे महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्नान के बाद मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा हवन-पूजन कराया। जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा भी दी। पूरे दिन गंगा घाट पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed