{"_id":"65060c9c8f506b01350e5bf9","slug":"ganesh-chaturthi-fair-from-today-religious-leader-will-inaugurate-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-2360-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गणेश चतुर्थी मेला आज से, धर्मगुरु करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गणेश चतुर्थी मेला आज से, धर्मगुरु करेंगे उद्घाटन
Sun, 17 Sep 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश चतुर्थी मेला का शुभारंभ चंदौसी में 17 सितंबर रविवार को किया जाएगा। मेले के आगाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले में झूले व दुकानें लगने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। गणेश मंदिर परिसर व मेला परिसर को लाइटों से सजाया जा रहा है। गणेश मंदिर में गणेश प्रतिमाओं का श्रृंगार किया जा रहा है। उद्घाटन से पहले पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को यह मेला श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
रविवार को पांचों धर्म के जनप्रतिनिधियों द्वारा रात करीब आठ बजे उद्घाटन किया जाएगा। मेले के उद्घाटन से पहले गणेश मंदिर के पास बने द्वार का पूजन एसडीएम व क्षेत्राधिकारी पुलिस द्वारा किया जाएगा। इसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात मेला के लिए गणेश मंदिर से शाम सात फूलडोल यात्रा जाएगी। जिसका शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान द्वारा किया जाएगा। फूलडोल यात्रा मेले में पहुंचने के पश्चात पांचों धर्म के प्रतिनिधि मेले द्वार का फीता काटकर उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मेला श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। मेले में अनेक प्रकार के झूले देखने को मिलेंगे। मौत का कुआं देखने को मिलेंगे, इसके अलावा खान-पान की व ठेले खोमचे पर पकौड़ी व अन्य पकवानों का लुत्फ उठाएंगे। मेले में बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं को श्रृंगार व घरेलू समान की दुकान लगाई गई हैं। मेले में दस रुपये की कीमत से शुरूआत होकर घर का सभी सामान मिलेगा। गणेश चतुर्थी मेला 17 सितंबर से सात अक्तूबर तक चलेगा।
गणेश चतुर्थी पर 19 सितंबर भगवान गजानन की भव्य रथ यात्रा निकल जाएगी। रथ यात्रा के लिए तीन दिन शेष बचे हैं। रथ यात्रा में शामिल झांकियां में लगभग 85 से 90 फीसदी तक काम हो चुका है। कलाकार पूरी रात झांकी को सजाने में बनाने के कार्य में लगे हुए है। झांकी बनाने में 120 से 30 कलाकार कार्य कर रहे हैं। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर गणपति महाराज की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कलाकार पिछले करीब ढाई माह से रोजाना रात के समय कम कर रहे हैं। कारीगर 19 सितंबर तक प्रतिमा को पूरा कर लेंगे। झांकी बनाने वालों में हीरालाल, अरुण कुमार, अजय आर्य, राजीव कृष्ण, सुशील अग्रवाल, मोहनलाल, अरुण कुमार, संजीव कुमार, पुनीत वाष्र्णेय पूसी बाब, विक्की चौधरी, यश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आदि कलाकार शामिल है
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर 19 सितंबर को गणेश मंदिर श्रद्धालु अपने-अपने घर भगवान गजानन को विराजमान करेंगे। श्रद्धा भाव से उनकी पूजा कर 28 सितंबर को उनका विसर्जन किया जाएगा। गणेश मंदिर की ओर से शोभायात्रा के साथ गणेश जी की प्रतिमा को राजघाट ले जाकर गंगा किनारे विसर्जित करेंगे।
20 दिन चलने वाले मेरा गणेश चौथ को लेकर गणेश मेला परिषद में प्रशासन के निर्देशानुसार तैयारी पूर्ण कर ली हैं। मेले में मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय, मेला कोतवाली, फायर स्टेशन, चिकित्सीय कक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड के लिए भी पक्के कमरे दिए गए हैं। मेले में खोया पाया विभाग का भी स्थापना की जाती है। जिसमें साउंड के ठेकेदार खोए हुए बच्चों की सूचना पूरे मेले ग्राउंड में तथा पूरे शहर में लगे मेला साउंड अलाउंस करके दी जाएगी। । जिससे की अगर कोई बच्चा खो जाए, तो उसे उसके माता-पिता से मिलने में दिक्कत न हो।
नटराज रंगमंच व विनायकी रंगमंच की भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बार नटराज रंगमंच को नया रूप दिया गया है। मंच पर लगने वाली बल्लियों को हटा दिया गया है। जिससे कार्यक्रम में अवरोध उत्पन्न होता था। उसके स्थान पर टिनशेड डालकर बड़े स्थान की व्यवस्था की गई है। अलग से वीआईपी गैलरी भी बनाई गई है। मंच को चौड़ा होने से ज्यादा संख्या में दर्शन होने वाले कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे।
गणेश चतुर्थी मेले व रथयात्रा के लिए मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों की पुलिस फोर्स रहेगी। अन्य जनपदों से पुलिस बल मांगा गया है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी की बुलाई गई है। मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर से पुलिस बल रविवार को पहुंचना शुरू हो जाएगा। मेला कोतवाली के इंचार्ज रविंद्र कुमार राठी बनाए गए हैं। उनके अलावा आसपास के जनपदों से सात इंस्पेक्टर, 50 दरोगा, 30 महिला दरोगा, 60 हेड कांस्टेबल, 170 कांस्टेबल, 55 महिला कांस्टेबल, 17 यातायात पुलिस कर्मी, एलआईयू-एसआईयू दरोगा चार, कांस्टेबल 15, तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई गई है। इसके अलावा संभल जनपद के पुलिस बल से 20 दरोगा, 85 हेड कांस्टेबल, 17 महिला कांस्टेबल, 60 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा दो पीएसी की कंपनी रहेगी।