{"_id":"58a401294f1c1b4917d841cf","slug":"ganda-pani-gir-raha-kheton-main","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे गुन्नौर का गंदा पानी गिर रहा खेतों में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे गुन्नौर का गंदा पानी गिर रहा खेतों में
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिससे तमाम किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, लेकिन नगर पंचायत सुनने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों ने विधानसभा चुनाव में कई बार वोट मांगने आने वालों से इस समस्या से निजात दिलाने को कहा, लेकिन उस समय तो हां की लेकिन चुनाव के बाद किसी ने पलट कर नहीं देखा।
गुन्नौर कस्बे के मोहल्ला जुलेपुरा, इटाइली आदि के सैकड़ों लोगों के खेत कस्बे से सटे हुए हैं। नगर पंचायत गुन्नौर ने कुछ दूर तक तो नाले का निर्माण कराया है, लेकिन इसके बाद जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की है। कोई गड्ढा या तालाब भी नहीं बनवाया गया है, जहां पानी जाकर ठहर सके, जिससे नाले का सारा पानी खेतों में बह रहा है। जो स्थानीय किसानों के खेत खलिहानों में भर रहा है। जिससे सैकड़ों लोगों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। अधिकांश किसान तो खेत होने के बावजूद फसलों की बुबाई ही नहीं कर पाते हैं।
इन किसानों के अनुसार नगर पंचायत से कई बार शिकायत की गई। जिला प्रशासन से भी कहा गया, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया। स्थानीय लोग वोट मांगने वाले नेताओं से भी समस्या से निजात की मांग की, लेकिन चुनाव के दौरान तो पक्का वादा करके चले जाते हैं, फिर लौट कर नहीं आते हैं। जिससे पिछले कई सालों से समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों में नेताओं के प्रति नाराजगी है। ऐसे नेताओं को सबक सिखाने की पब्लिक ने ठानी है।