{"_id":"67351bfdae3df83db301abc4","slug":"funeral-procession-had-to-be-carried-out-through-mud-anger-among-villagers-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116414-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कीचड़ के बीच से निकालनी पड़ी शवयात्रा, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कीचड़ के बीच से निकालनी पड़ी शवयात्रा, ग्रामीणों में आक्रोश
Thu, 14 Nov 2024 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
संभल। पवांसा के गांव दहेली में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। पैदल चलना दुश्वार है। यहां तक की श्मशाम जाने के लिए लोगों को कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। बुधवार को गांव निवासी अतर सिंह की पत्नी की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों को कीचड़ के बीच से अर्थी लेकर निकलना पड़ा। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
दरअसल, गांव दहेली में श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग के एक किनारे कूढ़े के ढेर हैं तो दूसरे किनारे पुस्ता बांध रखा है। इससे जल निकासी नहीं हो पाती है और पानी रास्ते में एकत्र हो गया। जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण स्थिति बद से बदतर है। बुधवार को गांव निवासी अतर सिंह की पत्नी की मौत हो गई। परिवार के लोग अर्थी तैयार करके घर से निकले तो रास्ते में कीचड़ रोड़ा बन गई। कुछ देर तक लोग रूके रहे और कीचड़ में न निकलना पड़े, इसके लिए किनारे रास्ता बनाने की मशक्कत करने में जुटे रहे। लेकिन रास्ता नहीं बन पाया। मजबूरन लोगों को कीचड़ के बीच से होकर जाना पड़ा।
कोट
-मार्ग पर कीचड़ की समस्या काफी समय से है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पत्नी की मौत हो गई है लेकिन अर्थी श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए मार्ग सही नही है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। -अतर सिंह, मृतका का पति
विज्ञापन
-शवयात्रा कीचड़ में होकर लानी पड़ी। काफी समय से सड़क खराब है लेकिन कोई सही नहीं करा रहा है। बड़ी समस्या है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। -महीपाल, ग्रामीण
-शवयात्रा कीचड़ से होकर जाना पड़ा। रास्ते की दिक्कत थी। एक तरफ पुस्ता था और दूसरी ओर कूड़े के ढेर। बीच में कीचड़ फैली हुई थी, सो इसी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। -वीरेंद्र, ग्रामीण
-काफी समय से रास्ता खराब है। कोई ध्यान देने वाला नहीं है। यह स्थिति है तब है, जब दोनों ओर ग्राम समाज की भूमि है। इसका समाधान होना चाहिए। -जयनंदन, ग्रामीण
-एक ओर गांव के लोगों ने कूड़े के ढेर लगे हैं तो दूसरी ओर पुस्ता। कोई मानने को तैयार नहीं है। अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई है। -चंद्रवती, गांव की प्रधान