फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Frightened by the police, the family fled, accused of pressurizing the decision

पुलिस से भयभीत परिवार ने किया पलायन, फैसले के लिए दबाव बनाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Frightened by the police, the family fled, accused of pressurizing the decision
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सिसौना में एक परिवार गांव से पलायन करके चला गया। पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाकर इस परिवार ने पलायन किया है। परिवार के लोगों ने कहा कि पुलिस फैसले के लिए दबाव बना रही थी और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रही थी। इसलिए हम गांव से पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव सिसौना में दस जुलाई को गांव में चुनावी रंजिश के चलते शिवा पुत्र विजेंद्र और नौरत्न पुत्र लाल सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद हत्या के इस मामले में श्रीपाल, महीपाल, वर्तमान प्रधान श्रीकेश और लोकेंद्र के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जो अभी भी जेल में बंद हैं। जिसके बाद गांव की निवासी महिला ने जसवीर, संजय और सुमित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद जसवीर पक्ष के लोगों ने भी एक महिला के माध्यम से सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि 25 नवंबर को बहजोई के गांव कुबरी में बरात आई थी। जिसमें डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया था। इसमें विजेंद्र की हत्या हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस को विजेंद्र के घर पर तैनात किया गया। इस बीच जसवीर आदि के खिलाफ वारंट आ गए। जिसे लेकर पुलिस गांव गई थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है और शुक्रवार को गांव से जसवीर के चाचा सचिन उसकी मां और बहन पलायन कर गए। वहीं जसवीर भी गांव से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैला देवी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि जसवीर के एनबीडब्ल्यू वारंट थे। जिसमें पुलिस उन्हें तलाश करने गई थी। पुलिस ने किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया और न ही किसी को धमकाया है उनके द्वारा लगाए आरोप गलत हैं। उनके परिवार सुरक्षा के लिए उनके घर पर पुलिस की लगी हुई है।
सिसौना गांव में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। जिसको लेकर पुलिस गई थी। डराने और धमकाने जैसा कोई मामला नहीं है।
गोपाल सिंह, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed