फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fraud under the pretext of securing admission to a PGT course

Sambhal News: पीजीटी में एडमिशन कराने के नाम पर 10 लाख ठगे

Sun, 21 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 21 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud under the pretext of securing admission to a PGT course
सरायतरीन (संभल )। बहजोई थाना क्षेत्र में पीजीटी में एडमिशन कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि उसने बेटी के भविष्य को लेकर अपनी पत्नी के सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखकर 10 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


बहजोई थाना क्षेत्र के पंकज शर्मा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी को पीजीटी में एडमिशन कराने के लिए पत्नी के सोने चांदी के जेवर गिरवी रखकर 10 लाख रुपये दानिश चौधरी को दिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी बेटी का एडमिशन नहीं हुआ तो फोन पर बात की गई। इस पर दानिश ने जल्दी ही एडमिशन कराने का आश्वासन दिया था। जब एडमिशन नहीं हुआ तो उससे रुपये वापस करने को कहा गया, लेकिन दानिश टालमटोल करने लगा और इसके बाद फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। दानिश चौधरी की तलाश के लिए शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र के गांव में काफी तलाश किया, लेकिन का कोई पता नहीं लगा। शामली जिले के थाना भवन पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूर होकर एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की गई।कार्यवाहक थाना प्रभारी बलराम सिंह यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र के गांव मोहल्ला छत्ता बंगला मरकज वाली मस्जिद निवासी दानिश चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed