फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fraiend dead in accident

टाटा मैक्स और बाइक की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौत

Mon, 17 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 17 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
fraiend dead in accident
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर टाटा मैक्स ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इस हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी कपिल शर्मा के पिता योगेश शर्मा को बीमारी के चलते शनिवार को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता के उपचार के लिए रुपये की और जरूरत पड़ने पर कपिल शर्मा (21) अपने मित्र शरन यादव पुत्र सोमपाल यादव (25) के साथ रात में 10.30 बजे बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


हयातनगर कूप मंदिर के निकट बहजोई की ओर से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कपिल और शरन सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। घायलावस्था में वह मदद के लिए गुहार लगाते रहे, जब तक लोगों की नजर उन पर पड़ती कपिल की मौत हो गई। बाइक चला रहे कपिल हेेलमेट भी नहीं लगाए थेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हयातनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल शरन को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं बाइक में टक्कर मारने वाली टाटा मैक्स को पकड़ लिया गया। चालक मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हयातनगर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात्रि 10.30 बजे के करीब हादसा हुआ था, लेकिन हादसे की सूचना ढाई घंटे बाद एक राहगीर से पुलिस को मिली। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed