फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fpo profit former scime

एफपीओ से जुड़कर कम लागत में अधिक मुनाफे वाली खेती कर सकते हैं किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
fpo profit former scime
एफपीओ से जुड़कर कम लागत में अधिक मुनाफे वाली खेती कर सकते हैं किसान
विज्ञापन

फुलसिंघा गांव में एफपीओ की बैठक में अधिकारियों ने समझाए एफपीओ से जुड़ने के फायदे
संभल। सीएससी सरर्सी कृषक उत्पादकता समूह (एफपीओ) की बुधवार को फुलसिंघा गांव में बैठक हुई। इसमें किसानों को एफपीओ से जुड़कर खेती करने के तरीके बताए गए। कहा गया कि एफपीओ के माध्यम से कम लागत में अधिक मुनाफे वाली खेती की जा सकती है। इसलिए किसान इसे अपनाएं।

दरअसल, शासन की मंशा किसानों को अब उद्योगों की तर्ज पर खेती कराने की है। ऐसे में कृषक उत्पादकता समूह से जुड़े किसानों को किसी एक फसल से जोड़कर खेती का मौका मिलेगा। किसान पारंपरिक तरीके से अलग-अलग एक साथ किसी फसल को बोएंगे। उन्हें बाजार भी अच्छा मिलेगा और उनकी फसलों के किसानों को सही दाम भी मिल सकेंगे। किसानों को फसलों के सही दाम आराम से मिलने पर ही उनकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। शासन का मानना है कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जरूरी है उनकी खेती की लागत कम की जाए और उन्हें खेत में ही बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को जैविक खेती से तो पहले ही जोड़ा जा रहा है, अब किसानों को बाजार दिलाने पर भी काम शुरू किया जा रहा है, लेकिन किसानों को फसलों का बाजार तभी मिल सकता है जब किसान किसी एक तरह की फसल की खेती को मिलकर करेंगे। गांव फुलसिंघा में आयोजित सीएससी सरर्सी एफपीओ की बैठक में अधिकारियों ने यही बात समझाई। एफपीओ के डायरेक्टर फहीम ने कहा कि किसान कोई विशेष फसल जैसे फलों, सब्जियों, फूलों आदि की खेती करें तो कई बार उन्हें एकदम से बाजार नहीं मिलता है लेकिन कृषक उत्पादकता समूह यानि एफपीओ के माध्यम से उन्हें यह बाजार मिलेगा। इस दौरान उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना, सीपी सिंह, अरविंद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed