फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four zamaati corona positive in sambhal

संभल में चार जमाती और निकले कोरोना संक्रमित, एक तमिलनाडु का, तीन फिरोजाबाद के हैं निवासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
four zamaati corona positive in sambhal
संभल। संभल में चार जमाती कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें एक तमिलनाडु का है जबकि तीन फिरोजाबाद के निवासी हैं। इसमें दो महिलाएं हैं। फिरोजाबाद से आए जमाती धर्म के प्रचार के लिए संभल आए थे और फरवरी के मध्य से ही संभल में रह रहे थे। कोराना आशंकित होने की वजह से इन्हें 19 अप्रैल को जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद नमूने लिए गए और गुन्नौर में क्वारंटीन कराया गया। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को शाम आई। इसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद इन्हें नरौली के कोरोना अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि चौथा जमाती तमिलानाडु का है और वह तमिलनाडु से आए 11 जमातियों के समूह में शामिल था। इसमें एक जमाती कोरोना संक्रमित होने के बाद मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत का शिकार हो चुका है। जबकि पांच जमाती कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उपचार में हैं। पांच जमातियों के नमूने पहली बार 13 अप्रैल को लिए गए थे जो निगेटिव आए थे पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जमातियों के नमूने दोबारा लेने का निर्णय लिया था। तभी पांच जमातियों के नमूने फिर से लिए गए और 21 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए। इसमें एक जमाती के नमूना पॉजिटिव आया है। चार जमातियों के नमूनों की रिपोर्ट में क्या है? इसकी छानबीन स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। पॉजिटिव आए जमाती की उम्र 55 वर्ष है जबकि फिरोजाबाद के दो जमाती युवा हैं। एक की उम्र 42 वर्ष है। यह पता लगा है कि तमिलनाडु की तरह फिरोजबाद से भी जमातियों का एक समूह संभल आया था। जिसमें दस सदस्य थे। पांच महिलाएं थीं और पांच पुरुष थे। बाकी सात सदस्यों के स्वास्थ्य विभाग रिकार्ड खंगाल रहा है। वहीं संभल की नई सराय में कोरोना संक्रमित निकले फिरोजाबाद के जमातियों के संपर्क वाले लोगों को लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed