फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four youths rescued from drowning in the ganga

नवरात्र के पहले दिन चार युवकों को गंगा में डूबने से बचाया

Mon, 19 Mar 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 19 Mar 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
four youths rescued from drowning in the ganga
सफाई अभियान चलाकर सफाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पर साधूमढ़ी गंगा तट भारी मात्रा में स्नान करने श्रद्धालु पहुंचे। इसमें चार युवक गहराई में उतर गए और डूबने लगे। लेकिन वहीं पर सफाई अभियान के तहत गंगा की सफाई में जुटी नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों ने सभी चारों युवकों को बचा लिया।
विज्ञापन



नवरात्र के पहले व्रत पर रविवार को गंगा मां के पूजन व नवसंवत्सर पर स्नान करने के लिए भारी भीड़भाड़ रही। जुनावई क्षेत्र के साधूमढ़ी आश्रम के गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। नागरिक सुरक्षा कोर गुन्नौर डिवीजन के वार्डन घलेंद्र सिंह की निगरानी में टीम ने गंगा तट पर सफाई अभियान चला रखा था।
विज्ञापन



इसी दौरान शोर मच गया। लोग नदी की धार में समा गए चार युवकों की ओर इशारा रह थे। चार युवक डूब रहे थे। यह देखकर सफाई कार्य में जुटी नागरिक सुरक्षा कोर के जवान वार्डन का इशारा मिलते ही युवकों को बचाने के लिए कूद पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोताखोर चोखेलाल, भारत सिंह, मुकट सिंह आदि ने नाव को उस स्थान पर ले जाकर तत्काल ही घोंसली राजा निवासी बंटी (19), सतेंद्र सिंह (19) , घोंसली मोहकम के मान सिंह (18) , चबूतरा गांव निवासी प्रमोद (30)  को निकाल लिया गया। इस टीम पहले भी चार नबंवर-2017 को गंगा स्नान करने आए युवकों को डूबने से बचाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed