{"_id":"6737cb30532edd54090080c4","slug":"four-year-old-child-dies-due-to-pickup-collision-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115137-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिकअप की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिकअप की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत
Sat, 16 Nov 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव बगढे़र में खेलते समय देवेंद्र के इकलौते बेटे कार्तिक (4) को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन चंदौसी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख पुकार मची है।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढेर निवासी देवेंद्र कुमार खेती करते हैं। उनका मकान धनारी -भिरावटी मार्ग पर सड़क किनारे स्थित है। देवेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनका बेटा कार्तिक घर में खेल रहा था। खेलते समय वह सड़क पर पहुंच गया। उसी समय पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी पिकअप ने बालक को चंदौसी सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। बिना पुलिस कार्रवाई के यहां गांव में उसको सुपुर्द ए खाक कर दिया। इकलौते बालक की मौत से परिवार में चीखपुकार मची है। मां विमला का रो-रोकर बुरा हाल है।