फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four people, including the husband, have been named in the dowry murder case.

Sambhal News: विवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने में पति समेत चार नामजद

Mon, 20 Apr 2026 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 20 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four people, including the husband, have been named in the dowry murder case.
जुनावई। थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में दो दिन पहले शुक्रवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गुन्नौर के रहने वाले मृतका के ताऊ इदरीश की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके भाई यूनुस ने अपनी बेटी फरहीन की शादी एक वर्ष पहले जुनावई थाना क्षेत्र के ग्राम पतरिया के रहने वाले शमशुल के साथ की थी। दो दिन पहले शुक्रवार को फरहीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसको लेकर मृतक के ताऊ इदरीश की तहरीर के आधार पर मृतका के पति शमशुल, जेठ मुकीम, देवर मुजीब, सास प्यारबानो पत्नी भूरे आदि चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed