{"_id":"630a79e0611daf02c71536e1","slug":"four-miscreants-of-inter-district-vehicle-thief-gang-arrested-chandausi-news-mbd439158893","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर पुलिस ने 15 अगस्त की देर शाम हुई कैंटर लूट की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को हथियारों के साथ पकड़ा है। इसके अलावा कैंटर, लूट में प्रयुक्त बोलेरो को बरामद कर लिया है। लूट में शामिल तीन अन्य बदमाश फरार हैं। बदमाशों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बहजोई पुलिस कार्यालय में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि 15 अगस्त की रात को चंदौसी संभल मार्ग पर सराय सिकंदर गांव की पुलिया के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने आलू से लदे कैंटर को लूट लिया था। चालक को गढ़ क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया था। पुलिस घटना के खुलासे में लगी थी। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे नरौली चौकी इंचार्ज सतीश मोरल टीम के साथ औरगंपुर सिलैटा तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे, उन्हें कैंटर लूट करने वाले बदमाशों के आने की सूचना मिली। बोलेरो के औरंगपुर सिलैटा तिराहे पर पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने गाड़ी साइड में रोककर भागने का प्रयास किया। चार बदमाशाें को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया तथा तीन फरार हो गए।
पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस को दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू बरामद हुए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम छत्रपाल निवासी गांव सतैड़ा थाना हसनपुर जिला अमरोहा, अजय निवासी सिरसा गूजर थाना हसनपुर जिला अमरोहा, संदीप कुमार निवासी ओगपुरा थाना आदमपुर जिला अमरोहा, गालिब निवासी कोट पूर्वी थाना कोतवाली संभल बताए हैं। बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कैंटर को बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव पूरनपुर नंगला के पास से बरामद कर लिया है। आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। टीम में थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह, एसआई सतीश कुमार, एसओजी प्रभारी एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार, भारत, सर्विलांस सैल अंकित कुमार, अनिल कुमार, टीटू कुमार, एसओजी देवेंद्र कुमार, राहुल कुमार, विवेक यादव, अजनबी, रजनीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
फरार बदमाशों ने बेचे आलू
चंदौसी। आलू से लदे कैंटर को सात बदमाशों ने लूटा था। पुलिस को पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूट के बाद उसे अपने फरार साथियों के हवाले कर दिया था। उन्होंने आलू को बेचकर कैंटर को खाली करके बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर क्षेत्र में छोड़ दिया था। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगी है।
गालिब पर पहले से दर्ज है लूट की योजना बनाने का मुकदमा
संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी गालिब पर जिला हापुड़ के थाना गढमुक्तेश्वर में 2021 में गिरोह बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी गढ़मुक्तेश्वर पुलिस का भी वांछित है।
लूट की वारदात में शामिल चार बदमाश पकड़ लिए गए हैं तथा फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर बिजनौर जनपद क्षेत्र से कैंटर को बरामद कर लिया गया हैै। जल्द ही फरार बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा। चक्रेश मिश्र, एसपी संभल।