फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four interstate cow smugglers arrested in encounter

मुठभेड़ में चार अंतरराज्यीय गो तस्कर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four interstate cow smugglers arrested in encounter
मुठभेड़ की जानकारी देते एसपी चक्रेश मिश्र। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। मुरादाबाद-आगरा हाईवे किनारे गांव अफजलपुर डरौली में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे गो तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टाटा सफारी गाड़ी में भरे चार प्रतिबंधित पशु, नौ किलो डोडा चूर्ण, तमंचा बरामद किया है। वहीं, मौके से मिले 100 छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाया गया। पकड़े गए आरोपियों से तीन राजस्थान के जिला अलवर व एक जिला रामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि बनियाठेर पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गांव अफजलपुर डरौली में हाईवे किनारे खेतों में आकर रुकी है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर टीम के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को एक देखकर एक बदमाश ने फायर झोंक दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस को मौके से टाटा सफारी गाड़ी खड़ी मिली। उसमें चार प्रतिबंधित पशु भरे थे, जिन्हें मुक्त कराया गया। पुलिस को गाड़ी से नौ किलो डोडा चूर्ण, घटनास्थल पर एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस, तीन चाकू, पशु कटान के उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वसीम निवासी गांव तालकपुर थाना भोट जिला रामपुर, करतार बंजारा निवासी लोहा बास बांस रोड न्यू कालोनी थाना थानागजी जनपद अलवर, मूलाराम उर्फ मूला सिंह निवासी वासनी मुंडावर थाना वासनी जनपद अलवर, सुनील निवासी थानागाजी जनपद अलवर राजस्थान बताया है।। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार गो तस्कर पकड़े हैं। उनके पास से करीब 100 प्रतिबंधित पशु, डोडा चूर्ण व हथियार बरामद किए गए हैं। एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है तथा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कार्रवाई में शामिल टीम को भी पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
चक्रेश मिश्र, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed