फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four injured, two referred in three accidents

तीन हादसों में चार घायल, दो रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four injured, two referred in three accidents
बहजोई। सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दुग्ध वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक चरन सिंह निवासी गांव चंदनकटी मौजा घायल हो गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसा मंगलवार की सुबह दस बजे करीब गांव चंदनकटी मौजा के निकट हुआ। वहीं शाम साढ़े पांच बजे करीब गांव परतापुर के निकट बाइक फिसलने से मुकुट सिंह निवासी गांव किरारी थाना बहजोई घायल हो गए। इसके अलावा सोमवार रात 11 बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार याकूब अली निवासी गांव पवारी थाना गुन्नौर तथा नन्हे निवासी गांव सिरसा परौरा रहरा जिला अमरोहा घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद याकूब अली को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed