फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four died of fever in Sanhafizpur village, more than 200 sick

Sambhal News: संहाफिजपुर गांव में बुखार से चार की मौत, 200 से अधिक बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four died of fever in Sanhafizpur village, more than 200 sick
संभल। संभल ब्लाॅक क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में बुखार का प्रकोप है। गांव के निवासी अनीस (45), दिलवरी (50), भगवानदास (47) और सुक्खा (70) को तेज बुखार आया और फिर बाद में उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, इनकी मौत 24 घंटे में हुई है। प्रधान मितुल कुमार ने बताया कि गांव में अब भी 200 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर दवा बांटी हैं।
विज्ञापन

हाफिजपुर निवासी मृतक अनीस की तबीयत कई दिनों से खराब थी। उनके बड़े भाई इंतजार ने बताया कि बुखार तेज होने पर बुधवार की सुबह में मुरादाबाद ले गए थे। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां दोपहर दो बजे के करीब उनकी मौत हो गई। जबकि दिलवरी की मौत बुधवार की शाम छह बजे के करीब हुई है। पति सईद ने बताया कि चार दिन पहले तेज बुखार आया था। गांव में दवा दिलवाई थी पर आराम नहीं हुआ। इसके बाद बुधवार को संभल ले गए थे। सही नहीं होने पर डाक्टर ने डिस्चार्ज कर दिया। जिसके बाद घर ले आए। शाम को छह बजे के करीब उनकी मौत हो गई। सुक्खा के भतीजे भूरा ने बताया कि कई दिन से चाचा को बुखार आ रहा था। बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कौसर के परिवार के सभी सदस्य हुए बीमार
गांव निवासी महिला कौसर ने बताया कि उनके परिवार में सभी पांच सदस्य बीमार हैं। पति फरजंद अली, बेटा शानू, सादिक और बेटी राबिया का गांव में ही उपचार करा रहे हैं। गांव के निवासी कुंवरपाल की पत्नी जगवती को भी छह दिन से बुखार है, उनका उपचार घर पर ही चल रहा है। कुंवरपाल ने बताया कि मां चन्नो देवी भी बुखार से पीड़ित हैं, उन्हें संभल के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed