फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   four arrested in betting in sambhal

क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी करते चार पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
four arrested in betting in sambhal
संभल। नखासा थाना पुलिस ने आईपीएल के क्रिकेट मुकाबलों में सट्टेबाजी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुछ कैश, पर्चियां, मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

इसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात नखासा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला हौज भदे सराय में आईपीएल क्रिकेट के मैच पर सट्टेबाजी चल रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मौके से हौज भदे सराय निवासी नसीम अख्तर, आकिब उर्फ सिकंदर, दीपासराय निवासी मोहम्मद नाजिम और हिन्दूपुरा खेड़ा निवासी शाकिब को गिरफ्तार किया गया। मौके से 11 मोबाइल फोन, 11400 रुपये और सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह क्रिकेट मैच के चौके, छक्के और हार-जीत पर सट्टेबाजी करते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आईपीएल के क्रिकेट मैचों पर होने वाली सट्टेेबाजी पकड़ी गई है। सट्टेबाजी पकड़ने के लिए कई और टीमें लगाई हैं। कार्रवाई जारी रहेगी। जहां भी सट्टेबाजी की जाएगी वहां सख्त कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed