{"_id":"61ef07627d974d571b1f1d7f","slug":"four-arrested-for-his-kidnapping-drama-to-recover-40-thousand-from-father-sambhal-news-mbd4169797131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से 40 हजार वसूलने के लिए रचा अपने अपहरण का ड्रामा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से 40 हजार वसूलने के लिए रचा अपने अपहरण का ड्रामा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पिता से 40 हजार रुपये वसूलने के लिए एक युवक ने रिश्तेदारों संग अपने अपहरण का ड्रामा रच डाला। पिता को कॉल कर रुपये की मांग की। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस की सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई और गरवारा गांव से युवक समेत चार को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण की झूठी सूचना देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है और चारों आरोपियों को जेल भेजा है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला भालेबाज खां सराय निवासी कमल किशोर गोयल झोलाछाप चिकित्सक हैं। सोमवार सुबह को उनके बेटे दुर्गेश उर्फ योगेश ने कॉल कर खुद के अपहरण की सूचना दी। साथ ही 40 हजार रुपये असमोली थाना क्षेत्र के गांव गरवारा मिलक में लाने के लिए कहा। इस पर कमल सन्न रह गए और उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने गरवारा मिलक पहुंचकर मनीष गुप्ता के आवास से दुर्गेश को बरामद कर लिया। पुलिस ने इस दौरान दुर्गेश के साथ अमन, शुभम और मनीष गुप्ता को भी पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार सभी आरोपी दुर्गेश के रिश्तेदार हैं। दुर्गेश ने मनीष गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता और उनके दामाद से नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए थे। रविवार की रात्रि यह लोग गरवारा मिलक गांव गए थे और रात्रि में मिलकर पार्टी की। सुबह दुर्गेश से 40 हजार रुपये मांगे गए तो उसने अपने पिता को कॉल करके खुद के अपहरण की सूचना दी। कहा कि 40 हजार रुपये लेकर आ जाओ। पिता ने डायल 112 को कॉल करके अपहरण की सूचना दी थी। असमोली थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि अपहरण की झूठी सूचना देने के मामले में दुर्गेश उर्फ योगेश, अमन गुप्ता, शुभम गुप्ता और मनीष गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अपहरण की सूचना झूठी निकली। झूठी सूचना देने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आपसी लेनदेन में पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई थी।
जितेंद्र कुमार, सीओ, संभल